जैविक खेती अपनायें किसान : वैज्ञानिक

रासायनिक खाद के अंधाधुंध प्रयोग से घट रही मिट्टी की उर्वरा शक्ति

By ATUL PATHAK | June 10, 2026 12:42 AM

गालूडीह.

उलदा पंचायत के सुसनीगढ़िया गांव में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) दारीसाई द्वारा ‘खेती बचाओ अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. केवीके दारीसाई की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. सीमा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 30 से अधिक स्थानीय किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम में केवीके के वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह मुंडा ने मिट्टी की सेहत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से खेतों की उर्वरा शक्ति लगातार घट रही है. उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर ही संतुलित उर्वरक, जैविक खाद, हरी खाद और जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने की सलाह दी, ताकि लागत कम हो और मिट्टी स्वस्थ रहे. वहीं, वीएलडब्ल्यू मनोज हेंब्रम ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ और मिट्टी का नमूना लेने की सही विधि की जानकारी दी.