[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum : बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट में जीत के साथ एआर ब्यूटी स्टूडियो और लीवर पुल बी जमशेदपुर तीसरे दौर में

East Singhbhum : बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट में जीत के साथ एआर ब्यूटी स्टूडियो और लीवर पुल बी जमशेदपुर तीसरे दौर में

0
East Singhbhum : बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट में जीत के साथ एआर ब्यूटी स्टूडियो और लीवर पुल बी जमशेदपुर तीसरे दौर में

घाटशिला. मऊभंडार में चल रही 30वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गये. इसमें एआर ब्यूटी स्टूडियो जमशेदपुर और लीवरपुल बी जमशेदपुर ने जीत के साथ तीसरे दौर में प्रवेश किया. पहले मैच में रेड जोन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. एआर ब्यूटी ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 142 रन बनाये. प्रथमेश पवन 4 छक्के व 4 चौके की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे. शाहिद 5 छक्के और एक चौके की मदद से 39 रन बनाये. औरंगजेब और कुंडू ने 1-1 विकेट लिया. रेड जोन की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 101 रन बना सकी और मैच 41 रनों से हार गयी. बंटी ने 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 31 रन बनाये. फिरोज ने 3 और आशीष ने 2 विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एआर ब्यूटी के प्रथमेश को मिला.

दूसरे मैच में लीवरपुल का मुकाबला टि्वस्टर इलेवन से हुआ. टॉस लीवरपुल की टीम ने जीत कर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. टि्वस्टर 9.1 ओवर में 89 रन बनाकर आउट हो गयी. जीसू ने 27 और तिवारी ने 14 रन बनाये. माही और गौरव ने 3-3 विकेट लिये. लीवरपुल बी की टीम 9.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 81 रन बनाकर मैच 2 विकेट से जीत लिया. बाटुल ने 3 छक्के की मदद से 26 और विक्की ने 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 21 रन बनाये. तिवारी ने 3 और मुन्ना ने 1 विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच लीवरपुल बी के माही को मिला.

आज के मैच :

वीडी इलेवन जमशेदपुर व नाम्या इलेवन बी जमशेदपुर और जोर्डन ब्वॉयज घाटशिला और ऑल राउंडर इलेवन जमशेदपुर के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel