[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : आतंकी हमले से घाटशिला में आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग, मुंहतोड़ जवाब की मांग

East Singhbhum News : आतंकी हमले से घाटशिला में आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग, मुंहतोड़ जवाब की मांग

0
East Singhbhum News : आतंकी हमले से घाटशिला में आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग, मुंहतोड़ जवाब की मांग

घाटशिला. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में देश के विभिन्न हिस्सों से आये पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इसके विरोध में देशभर में आक्रोश है. बुधवार की शाम घाटशिला की गोपालपुर पंचायत के मुखिया शांखी हांसदा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वीर शहीद दिलीप बेसरा की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. लोगों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहीदों के बलिदान को नमन किया. कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाज़ी कर अपना रोष प्रकट किया. लोगों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अपने-अपने तरीके से आवाज बुलंद की. लोगों ने आतंक को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की.

मौके पर सोमा आदित्य, सुमन सिन्हा, श्याम सुंदर बारी, कल्याण सरकार, महेश्वर पात्र, सुखलाल हांसदा, सुदर्शन बेहरा, बबलू आदित्य, पलाश सिंह, विपिन कुमार, विवेकानंद उपाध्याय, मानव दत्ता, सत्य नारायण बारिक, सुदीप घोष, बबलू महतो, मोहम्मद दिलशाद आदि उपस्थित थे.

बहरागोड़ा में भाजपाइयों का मशाल जुलूस, नारेबाजी

बहरागोड़ा में बुधवार की शाम भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ मशाल जुलूस निकला. इस अवसर पर आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे लगाये. जानकारी हो कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई है. इसे लेकर भाजपाइयों ने आतंकवादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष राज कुमार कर, गौरी शंकर महतो, मिहिर दलाई, महादेव बैठा, पिकलू घोष, चंदन सीट, कविंद्र कुंडू आदि उपस्थित थे.

पहलगाम घटना में मारे गये लोगों की याद में जलायी मोमबत्ती

चाकुलिया स्थित सुगनीबासा काली मंदिर परिसर में बुधवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी. वहीं, पहलगाम आतंकी घटना पर शोक जताया गया. घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया. मोमबत्ती जलाकर घटना का विरोध भी जताया गया. वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. बिहार-यूपी जागरण मंच के सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को वीर कुंवर सिंह की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए. इस दौरान पहलगाम में हुई घटना की निंदा की गयी. बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन रविंद्र नाथ मिश्रा ने किया. मौके पर राजेंद्र पांडे, अनिल मिश्रा, शिवमंगल सिंह, रविंद्र सिंह, परमानंद सिंह, सुनील सिंह, सुरेश सिंह, प्रकाश मिश्रा, संदीप मिश्रा, आलोक लोधा, विवेक लोधा, मुकेश सिंह, रत्नेश कुमार, विक्रम सिंह, आनंद सिंह, दीपक सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel