[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका दुमका में हाइवा से टक्कर के बाद गैस सिलिंडर लदे ट्रक में लगी आग

दुमका में हाइवा से टक्कर के बाद गैस सिलिंडर लदे ट्रक में लगी आग

0
दुमका में हाइवा से टक्कर के बाद गैस सिलिंडर लदे ट्रक में लगी आग

ट्रक के केबिन में फंसा चालक बुरी तरह झुलसा, स्थिति नाजुक घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर में कराया गया भर्ती गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा-बरमसिया बाइपास पर हुआ हादसा गोपीकांदर (दुमका). दुमका जिले के गोपीकांदर में हाइवा और गैस सिलिंडर लदे ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसके बाद ट्रक में भीषण आग लग गयी. ट्रक का चालक केबिन में फंस कर बुरी तरह झुलस गया. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. हादसा गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा – बरमसिया बाइपास पर हुआ है. जानकारी के अनुसार, हाइवा पर कोयला और ट्रक पर इंडेन गैस सिलिंडर लदे थे. हादसे के बाद ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था. झुलसे चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर (पाकुड़) में भर्ती कराया गया है, गोपीकांदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी थी. साथ ही दुमका से अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचा. दमकल और बीजीआर कंपनी के पेट्रोलिंग मैनेजर बैजनाथ राय के सहयोग से पानी का टैंकर मंगा कर आग पर काबू पाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel