[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका बापू के दिखाये राह पर आज भी हमें चलने की जरूरत : संप संयोजक

बापू के दिखाये राह पर आज भी हमें चलने की जरूरत : संप संयोजक

0
बापू के दिखाये राह पर आज भी हमें चलने की जरूरत : संप संयोजक

दुमका. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी के नेतृत्व में महात्मा गांधी के राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में सौ साल पूरे होने पर गांधी मैदान में उनकी प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस के संताल परगना संयोजक सुलतान अहमद और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह उपस्थित थे. कार्यकर्ता बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अध्यक्ष तत्कालीन परिस्थिति को याद कर रोमांचित हुए. सुलतान अहमद ने कहा कि गांधी शब्द ही रोमांचकारी है. जब भी कोई गांधी की बात करते हैं तो एक देश निर्माता और राष्ट्र पिता का बोध हो जाता है. हम आज के कांग्रेसी से वही गांधी की अपेक्षा करते हैं. वहीं सत्य और वही अहिंसा जिसके कारण विश्व में गांधी राष्ट्र पिता कहलाये. कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि यह देश गांधी की विचारधारा से चलता है. आज से ठीक 100 वर्ष पहले साबरमती के इस लाल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया था. आज उस पल के सौवें वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर हम कांग्रेसी उनको तहेदिल से याद कर रहे हैं, उनकी राह पर चलने का संकल्प लेते हैं. मौके पर प्रदेश सचिव अरबी खातून, जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार साह, शमशाद अंसारी, महबूब आलम, युगल किशोर सिंह, पाैलूस मुर्मू, मजीद अंसारी, छवि बागची, गीता देवी, ममता देवी, सत्यनारायण यादव, उमेश यादव, कन्हाई रजक, योगानंद सरकार, दशरथ मंडल, अशोक यादव, विमल बेसरा, श्यामसुंदर भगत, कार्तिक मिर्धा, रूपेश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel