[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका स्काई डाइविंग का रोमांच कल से, आसमान में पहुंचने का मिलेगा मौका

स्काई डाइविंग का रोमांच कल से, आसमान में पहुंचने का मिलेगा मौका

0
स्काई डाइविंग का रोमांच कल से, आसमान में पहुंचने का मिलेगा मौका

दुमका. दुमका की धरती पर अब रोमांच आसमान से उतरने वाला है. एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह किसी सपने से कम नहीं है. पहली बार जिले में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है, जहां आमलोग भी खुली हवा में उड़ान भरते हुए जिंदगी का अनोखा अनुभव ले सकेंगे. राज्य के पर्यटन विभाग और स्काई हाई इंडिया के सहयोग से दुमका हवाई अड्डा में एक से छह अप्रैल तक यह फेस्टिवल आयोजित होगा. इसमें भाग लेकर लोग आसमान से छलांग लगाने का रोमांच महसूस कर सकेंगे. 10 हजार फीट से छलांग, यादगार बनेगा अनुभव प्रतिभागियों को चार्टर प्लेन से करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई तक ले जाया जायेगा. इसके बाद प्रशिक्षित विशेषज्ञों के साथ पैराशूट के जरिये छलांग लगायी जायेगी. नीचे फैली खूबसूरत वादियां और तेज हवाओं का अहसास इस अनुभव को खास बना देगा. इसके लिए प्रति व्यक्ति करीब 30 हजार रुपये खर्च करने होंगे. फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य स्काई डाइविंग में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग से फिटनेस प्रमाण पत्र लेना जरूरी होगा. बिना फिटनेस के किसी को अनुमति नहीं मिलेगी. डाइविंग से पहले विशेषज्ञ टीम द्वारा सुरक्षा और तकनीक की पूरी ट्रेनिंग भी दी जायेगी. इच्छुक लोग वेबसाइट www.skyhighindia.com⁠ पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं. आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है. पर्यटन को मिलेगा नया पंख जिला पर्यटन विशेषज्ञ रंजन मुर्मू ने बताया कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जायेगा. यह आयोजन दुमका को एडवेंचर टूरिज्म के नक्शे पर नयी पहचान दिलायेगा. दुमका में पहली बार हो रहा यह स्काई डाइविंग फेस्टिवल रोमांच के साथ-साथ पर्यटन विकास के लिए भी एक बड़ी पहल माना जा रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel