[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका SKMU दुमका यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, रामनवमी की छुट्टी में हुआ बदलाव, जानें अब कब खुलेंगे कॉलेज?

SKMU दुमका यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, रामनवमी की छुट्टी में हुआ बदलाव, जानें अब कब खुलेंगे कॉलेज?

0
SKMU दुमका यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, रामनवमी की छुट्टी में हुआ बदलाव, जानें अब कब खुलेंगे कॉलेज?
सिदो कान्हू मुर्मू दुमका विश्वविद्यालय

SKMU Dumka, दुमका, (आनंद जायसवाल): सिदो कान्हू मुर्मू दुमका विश्वविद्यालय प्रशासन ने रामनवमी अवकाश को लेकर पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया है. विश्वविद्यालय ने 26 मार्च को निर्धारित अवकाश को रद्द करते हुए अब 27 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया है. इस बदलाव की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

27 मार्च की परीक्षाएं स्थगित

जारी अधिसूचना के अनुसार 27 मार्च को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि बाद में घोषित की जायेगी. छात्र-छात्राओं को सलाह दी गयी है कि वे नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें.

Also Read: झारखंडियों को लगा ‘महंगाई का करंट’: बिजली टैरिफ में भारी बढ़ोतरी, देखें नया रेट कार्ड

प्रशासनिक कारणों से लिया गया निर्णय

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ राजीव रंजन शर्मा के हवाले से जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक कुमार दास ने बताया कि यह निर्णय प्रशासनिक कारणों एवं राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है. उन्होंने कहा कि अवकाश में यह परिवर्तन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

26 मार्च को खुले रहेंगे कार्यालय

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 26 मार्च को विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय, स्नातकोत्तर विभाग एवं महाविद्यालय के दफ्तर सामान्य रूप से खुले रहेंगे. इस दिन शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य पूर्ववत जारी रहेंगे. छात्रों और शिक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं.

Also Read: असम के रण में उतरेंगे CM हेमंत के सिपाही, JMM ने जारी की 20 ‘स्टार प्रचारकों’ की लिस्ट, यहां देखें पूरी सूची

Previous article नप में सामान्य बोर्ड की बैठक, 66.70 करोड़ का बजट पारित
Next article बैंकर्स कमेटी की बैठक में 5000 बच्चों का खाता खोलने का निर्देश
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel