[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका भादो मेला के दूसरे दिन 35 हजार श्रद्धालुओं ने की बाबा भोलेनाथ की स्पर्श पूजा

भादो मेला के दूसरे दिन 35 हजार श्रद्धालुओं ने की बाबा भोलेनाथ की स्पर्श पूजा

0
भादो मेला के दूसरे दिन 35 हजार श्रद्धालुओं ने की बाबा भोलेनाथ की स्पर्श पूजा

बासुकिनाथ. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि भादो मेला के दूसरे दिन बुधवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में कांवरियों की भीड़ लगी रही. मंदिर प्रबंधन के अनुसार 35 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. सुल्तानगंज उतरवाहिनी गंगाजी से जल उठाकर हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे. कतारबद्ध शिवभक्तों को बारी-बारी से गर्भगृह के अंदर प्रवेश कराकर पुलिस व्यवस्था के तहत पूजा-अर्चना कराया गया. भोलेनाथ की प्रभातकालीन पुरोहित पूजा के बाद कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिये गए. सुबह चार बजे से श्रद्धालु कतारबद्ध व सुरक्षित व्यवस्था के तहत भगवान नागेश का जलाभिषेक करना प्रारंभ किया. शाम पांच बजे भोलेनाथ की विश्राम पूजा के लिए कांवरियों का जलार्पण और पूजा रोक दी गयी. इस बीच भोलेनाथ नागेश की षोडशोपचार पूजन के बाद क्षणिक विश्राम हेतु बाबा मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए. विश्राम पूजन के बाद मंदिर के कपाट पुनः खोले गए और कांवरियों ने फिर से मंदिर में जलार्पण करना शुरू किया, जो रात्रिकालीन श्रृंगार पूजा तक लगातार जारी रहा. भक्तों ने पवित्र शिवगंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ की स्पर्श पूजा की. सम्पूर्ण मंदिर बोल बम बोल बम के नारों से गुंजायमान रहा. भादो मास की उमस भरी गरमी में भक्तों ने जलार्पण के बाद मंदिर प्रांगण में आरती की. भादो मेले में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बम की प्रतिनियुक्ति बनी हुई है. उपायुक्त ए दोड्डे द्वारा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मंदिर निकास गेट से अधिकारी मंदिर व्यवस्था पर नजर बनाये रख रहे हैं. श्रद्धालु भादो मास में भी सुगमतापूर्वक कतारबद्ध होकर गर्भगृह में जलार्पण करेंगे, इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. एसडीपीओ संतोष कुमार, बीडीओ कुंदन भगत, पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण व मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाये रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel