[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका 242 में सिर्फ 20 छात्र उपस्थित, डीएसइ नाराज

242 में सिर्फ 20 छात्र उपस्थित, डीएसइ नाराज

0
242 में सिर्फ 20 छात्र उपस्थित, डीएसइ नाराज

यूएमएस बोगली के निरीक्षण में खुली पोल, खेलते नजर आये बच्चे प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष हेंब्रम ने विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यूएमएस बोगली और पीएम श्री स्कूल खुटहरिया का जायजा लिया. यूएमएस बोगली में शिक्षक संजय दास बिना आवेदन के अनुपस्थित पाये गये. विद्यालय में नामांकित 242 छात्रों में गुरुवार को 109 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन औचक निरीक्षण के समय मात्र 20 छात्र ही उपस्थित मिले. नामांकन के अनुपात में करीब 10 प्रतिशत उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जतायी. इस दौरान विद्यालय अवधि में छात्र इधर-उधर खेलते नजर आये, जबकि कुछ शिक्षक आराम करते दिखे. विद्यालय परिसर की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली. मामले को गंभीरता से लेते हुए पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक सुमन कुमार को फटकार लगायी. व्यवस्था में तत्काल सुधार का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने खुटहरिया स्थित पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण किया. यहां बासुकिनाथ नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है, उन्होंने साफ-सफाई, बिजली, पानी, रैंप और आवागमन मार्ग को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. बताया कि विद्यालय के निरीक्षण के लिए राज्यस्तरीय टीम जल्द पहुंचेगी, इसलिए आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने का निर्देश दिया. मौके पर बीइइओ एस्थर मुर्मू, बीआरसी कर्मी आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel