बाइक से फर्राटा भर रहे तीन किशोर हादसे में घायल
सीएचसी रानीश्वर में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया
By Prabhat Khabar News Desk |
April 9, 2024 11:18 PM
रानीश्वर. रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर रांगालिया पंचायत भवन के समीप मंगलवार को बाइक दुर्घटना में बाइक पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये है. घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रानीश्वर में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. डॉ आजाद शेखर पंडित ने बताया कि घायलों में मुन्ना अंसारी (13) जो कुकड़ीभाषा गांव का रहने वाला है. दूसरा हजरत अंसारी (15) धानभाषा डंगालपाड़ा तथा तीसरा मुजफ्फर अंसारी (14) कलाबादाड़ शिकारीपाड़ा का रहनेवाला है. जानकारी के अनुसार तीनों एक बाइक पर सवार होकर कुकड़ीभाषा से शिकारीपाड़ा की ओर जा रहे थे. किशोर तेज गति में बाइक चला रहे थे, जिसके कारण रांगालिया पंचायत भवन के समीप मोड़ पर नियंत्रण खो देने से बाइक बिजली खंभा से टकरा गयी और तीनों जख्मी हो गये.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:01 PM
July 5, 2026 4:37 PM
July 5, 2026 5:15 AM
July 4, 2026 6:37 PM
July 2, 2026 9:22 PM
July 2, 2026 3:34 PM
July 1, 2026 2:45 PM
July 1, 2026 2:40 PM
June 30, 2026 1:39 PM
June 27, 2026 7:28 PM
