[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ब्रेन डेड, सिर्फ बॉडी फंक्शनल, दुमका में बोले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ब्रेन डेड, सिर्फ बॉडी फंक्शनल, दुमका में बोले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

0
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ब्रेन डेड, सिर्फ बॉडी फंक्शनल, दुमका में बोले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
झारखंड के शिक्षा मंत्री ब्रेन डेड, दुमका में बोले इरफान अंसारी. फोटो : प्रभात खबर

Ramdas Soren Brain Dead| दुमका, आनंद जायसवाल : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शनिवार को कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति काफी गंभीर है. उनका ब्रेन डेड हो चुका है, केवल शरीर काम कर रहा है. नयी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ब्रेन के वरिष्ठ चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं. डॉ अंसारी ने कहा कि उनकी लगातार डॉक्टरों से बातचीत हो रही है. रिपोर्ट अमेरिका भेजकर विशेषज्ञों की राय ली गयी है, जिस पर रविवार को काम होगा.

एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए आये थे दुमका

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘हम अपनी ओर से बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था में जुटे हैं. स्थिति गंभीर है, लेकिन रिकवरी की संभावना बनी हुई है.’ उन्होंने लोगों से रामदास सोरेन के स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील की. स्वास्थ्य मंत्री दुमका परिषद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. वे एक केस में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए दुमका आये थे.

  • नयी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा इलाज, अमेरिकी विशेषज्ञों से ली जा रही राय
  • ईवीएम पर राहुल गांधी के आरोपों का किया समर्थन, शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग

ईवीएम पर राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन किया

झारखंड के मंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाये गये आरोपों का समर्थन किया. उन्होंने कहा, ‘मैं जामताड़ा का विधायक हूं. मुझे भली-भांति पता है कि ईवीएम में छेड़छाड़ संभव है. आसानी से उसमें चिप सेट कर वोट बदला जा सकता है.’ उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बैलेट पेपर से मतदान की पुरानी पद्धति को वापस लाना चाहिए.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग

मंत्री ने एक बार फिर कहा कि झारखंड को अलग राज्य बनाने की लड़ाई लड़ने वाले दिवंगत गुरुजी शिबू सोरेन को भारत रत्न मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘गुरुजी ने कठिन संघर्ष और परिश्रम से राज्य की जनता की सेवा की है. उनके कार्य और त्याग को देखते हुए भारत सरकार को उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करना चाहिए. जरूरत पड़ी, तो हम विधानसभा से लेकर दिल्ली तक इसके लिए संघर्ष करेंगे.’

इसे भी पढ़ें

Ramdas Soren Health: रामदास सोरेन की हालत में आंशिक सुधार, शरीर में हुई हलचल

अनुभव और युवा जोश का संगम थी शिबू सोरेन और निर्मल महतो की जोड़ी

झारखंड में 2 दिन प्रचंड वर्षा की चेतावनी, जानें कहां-कहां कहर बरपायेगा मानसून

World Tribal Day 2025: पीएम मोदी के ‘मन’ को भायी संथाली साहित्यकार धर्मेजय हेंब्रम की रचना

Previous article 26 करोड़ से एनएचएआइ सर्विस सड़क व नाले का कर रहा निर्माण
Next article 50 रुपये वाला यह सर्टिफिकेट गाड़ी के मालिक को जेल जाने से बचाएगा, आज ही बनवा लें
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel