[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar दुमका में किशोर को भीड़ ने मार डाला, मोटरसाइकिल की भैंस से टक्कर हो जाने के बाद बढ़ा विवाद

दुमका में किशोर को भीड़ ने मार डाला, मोटरसाइकिल की भैंस से टक्कर हो जाने के बाद बढ़ा विवाद

0
दुमका में किशोर को भीड़ ने मार डाला, मोटरसाइकिल की भैंस से टक्कर हो जाने के बाद बढ़ा विवाद

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में 16 वर्षीय एक किशोर को भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला है. घटना रविवार शाम की है. जानकारी के मुताबिक उसने अपनी मोटरसाइकल से किसी भैंस को टक्कर मार दी थी. जिसके बाद चार लोगों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतक संथाली टोला के कुरमाहाट का रहने वाला है. फिलहाल, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि 16 वर्षीय किशोर रविवार शाम पास के गांव में ही आयोजित फुटबॉल मैच देखने गया था. मैच समाप्त होने के बाद वो बाइक से अपने तीन दोस्तों के साथ घर लौट रहा था. इस दौरान उसने हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाठी गांव में एक भैंस को टक्कर मार दी. जिसके बाद उसकी बहस भैंस के साथ पहुंचे लोगों से हो गयी. भैंस मालिक ने उनसे हर्जाना देने को कहा. जिस पर उसने हामी भर दी.

Also Read: दुमका : 72 साल पुराने जमीन विवाद में रिश्ते में नाना की गोली मार कर हत्या

लेकिन तभी चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया. जिसमें उसे गंभीर चोटें लगी. आनन फानन में उसे सरियाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटना के समय पीड़ित के साथ मौजूद अन्य लड़के विवाद बढ़ने पर मौके से भाग निकले थे. फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

भाषा इनपुट के साथ

Previous article Dussehra 2023 Arti Lyrics in hindi: आज दशहरा के दिन जरूर करें इस आरती का पाठ, मिलेगा शुभफल
Next article Happy Dussehra 2023: विजयादशमी आज, प्रचलित परंपराएं, कथाएं और जानें महत्व
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel