[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका घुमाने के बहाने प्रेमी ने प्रेमिका को डैम में दिया धक्का, होली के बाद अब हुई गिरफ्तारी

घुमाने के बहाने प्रेमी ने प्रेमिका को डैम में दिया धक्का, होली के बाद अब हुई गिरफ्तारी

0
घुमाने के बहाने प्रेमी ने प्रेमिका को डैम में दिया धक्का, होली के बाद अब हुई गिरफ्तारी
युवती की हत्या का खुलासा और प्रेमी की गिरफ्तारी की जानकारी देते पुलिस के अधिकारी. फोटो: प्रभात खबर

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट

Dumka News: झारखंड के दुमका जिले के मसानजोर डैम में मार्च 2026 में मिले एक अज्ञात युवती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. तकनीकी अनुसंधान, मानवीय साक्ष्य और छापेमारी के आधार पर पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के जमुआसोल निवासी 18 वर्षीय केतन कुमार मंडल के रूप में हुई है.

चार मार्च को मिला था युवती का शव

दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि 4 मार्च 2026 को मसानजोर डैम के पानी में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था. जांच में पता चला कि युवती 28 फरवरी से लापता थी. बाद में परिजनों ने शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दुधानी निवासी 19 वर्षीय रीना कुमारी के रूप में की. मृतका की परिजन सीता देवी ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर एक मोबाइल नंबर के धारक पर हत्या कर शव को डैम में फेंकने का आरोप लगाया था. इस संबंध में मसानजोर थाना में कांड संख्या 39/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

विशेष टीम का किया गया गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल नंबर की जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि संदिग्ध मोबाइल नंबर राजीव रंजन मंडल के नाम से जारी किया गया था, लेकिन उसका इस्तेमाल केतन कुमार मंडल कर रहा था. तकनीकी साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

एक वर्ष से था प्रेम संबंध

पूछताछ के दौरान आरोपी केतन कुमार मंडल ने पुलिस के समक्ष बताया कि उसका और रीना कुमारी का करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था. दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी और युवती शादी करने के लिए दबाव बना रही थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह शादी के दबाव से बचना चाहता था. इसी कारण उसने रीना को घूमने के बहाने मसानजोर डैम चलने के लिए कहा.

डैम में धक्का देकर हत्या करने का आरोप

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मसानजोर डैम पहुंचने के बाद उसने रीना कुमारी की हत्या कर शव को डैम के पानी में फेंक दिया. इसके बाद वह वहां से फरार हो गया. पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपी के बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

कई सामान भी किए गए बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक काला पीठू बैग, सफेद और गुलाबी रंग की कढ़ाईदार ओढ़नी, रीना कुमारी की बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाणपत्र बरामद किए हैं. इन सामानों को मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें: सिमडेगा में जलापूर्ति योजना के 123 पाइप चोरी करने आए 2 चोर गिरफ्तार, 2 ट्रक जब्त

छापेमारी दल में शामिल थे कई अधिकारी

मामले के खुलासे में सदर एसडीपीओ दिलीप खलखो, पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव पासवान, मसानजोर थाना प्रभारी अवदेश कुमार, अनुसंधानकर्ता चंद्रेश्वर रविदास, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार, तकनीकी शाखा के कर्मियों और मसानजोर ओपी की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के सहारे मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया. प्रेम संबंधों में उत्पन्न विवाद कई बार दुखद और गंभीर आपराधिक घटनाओं में बदल जाते हैं, और अंततः भावनाओं से शुरू हुई कहानी अदालतों और केस डायरी के पन्नों तक पहुंच जाती है.

इसे भी पढ़ें: पोते की हत्या के आरोप में सौतेली दादी को आजीवन कारावास, 14 महीने पहले हुई थी वारदात

Previous article डीडीसी ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिये निर्देश
Next article होमगार्ड में अधिनायक लिपिक के पद की हुई परीक्षा
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel