प्रतिनिधि, काठीकुंड काठीकुंड क्रिकेट क्लब की ओर से बाबा सुंदर सिंह सर्किल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 19 एवं 20 जून 2026 को किया जाएगा. टूर्नामेंट को लेकर आयोजक समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें प्रवेश ले सकेंगी. मैच कॉस्को बॉल से खेला जाएगा तथा सभी मुकाबले 6-6 ओवर के होंगे. एक टीम में 7 खिलाड़ी खेल सकेंगे. विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद राशि एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 3100 रुपये निर्धारित किया गया है, वहीं 500 रुपये अग्रिम राशि जमा कर टीम अपना पंजीकरण करा सकती है. जगह उपलब्ध रहने पर री-एंट्री की सुविधा भी रहेगी. आयोजकों ने बताया कि एक खिलाड़ी केवल एक ही टीम से खेल सकेगा.