[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका नपं अध्यक्ष ने की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल

नपं अध्यक्ष ने की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल

0
नपं अध्यक्ष ने की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल

बासुकिनाथ. नगर पंचायत बासुकिनाथ अंतर्गत सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर नपं अध्यक्ष वीणा देवी ने धौबेय नदी जलापूर्ति स्रोत, पाइपलाइन सिस्टम, पानी टंकी और जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में नगरवासियों को निर्बाध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी जल टंकियों को समय पर भरा जाये, पाइपलाइन लीकेज की तुरंत मरम्मत हो और जल वितरण तय समय पर सुनिश्चित किया जाये. जल शोधन संयंत्र में फिल्टर बेड के नियमित संधारण तथा क्लोरीन और एलम की उचित मात्रा बनाए रखने के निर्देश भी दिया. इस दौरान कर्मियों ने बताया कि नदी से आनेवाले पानी के इनटेक प्वाइंट और जाली में कचरा व बालू जमा होने से पंपिंग व्यवस्था प्रभावित हो रही है. नियमित सफाई और देखरेख के अभाव में जलापूर्ति बाधित हो रही है. इस पर नपं अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इनटेक सिस्टम, जाली व बालू की जल्द सफाई कर पंपिंग व्यवस्था दुरुस्त की जाये. उन्होंने कहा कि सभी खामियों को जल्द दूर कर जलापूर्ति को सुचारु किया जाये, ताकि नगरवासियों को पानी की समस्या से राहत मिल सके. मौके पर समर्थक व विभागीय कर्मी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel