[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका खुशहाल टीचर ही करते हैं स्मार्ट क्लासरूम का निर्माण : डीएसइ

खुशहाल टीचर ही करते हैं स्मार्ट क्लासरूम का निर्माण : डीएसइ

0
खुशहाल टीचर ही करते हैं स्मार्ट क्लासरूम का निर्माण : डीएसइ

वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल में झारखंड सहोदया इन हाउस के तहत शिक्षकों को दी गयी ट्रेनिंग प्रतिनिधि, दुमका नगर शिवपहाड़ के पास स्थित वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल प्रांगण में शनिवार को झारखंड सहोदया इन हाउस के तहत शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के तरीके बताये गये. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. इसमें बच्चों को इनोवेटिव करने, खुशहाल रखने के साथ ही उनको उच्च शिक्षा देने जैसी विषयों पर चर्चा की गयी. मौके पर डीएसइ ने शिक्षा के नवीनतम माध्यम को अपनाने की बात कही. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि खुश रहने वाले शिक्षक अक्सर कक्षा को खुशनुमा बनाते हैं, जहां छात्र गलतियां कर उनको सुधारने के लिए स्वतंत्र होते हैं. वहीं शिक्षक उन्हें सही मार्गदर्शन करने के लिए प्रशस्त होते हैं. वहीं विद्यालय सचिव अजय कुमार दुबे ने भी बच्चों को इनोवेटिव शिक्षा से फायदे के बारे में बताया. इस कार्यक्रम में वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल, आश्रम स्कूल जामताड़ा, एकलव्य विद्यालय काठीजोरिया एवं मिलेनियम इन इंग्लिश स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे. पहले रिसोर्स पर्सन के रूप में एकलव्य विद्यालय काठीजोरिया की पुष्प लता कुमारी व दूसरे रिसोर्स पर्सन के रूप में विक्की शर्मा ने सभी को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में यह बताया गया कि शिक्षण में नवीन पद्धतियां छात्र-केंद्रित है. छात्रों की सक्रिय भागीदारी, सहयोग और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देती है. इनमें फ़्लिप्ड क्लासरूम, प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण, गेमीकरण और व्यक्तिगत शिक्षण शामिल है. ये पद्धतियां पारंपरिक तरीकों से हटकर, प्रौद्योगिकी का उपयोग करती है. छात्रों को अपनी सीखने की यात्रा का स्वामित्व लेने के लिए प्रोत्साहित करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel