[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका हंसडीहा रेलवे स्टेशन का जीएम ने किया निरीक्षण

हंसडीहा रेलवे स्टेशन का जीएम ने किया निरीक्षण

0
हंसडीहा रेलवे स्टेशन का जीएम ने किया निरीक्षण

लोगों ने कोच डिस्प्ले और शेड की कमी से रेल अधिकारियों को कराया अवगत प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम इस्टर्न रेलवे कोलकाता के जनरल मैनेजर मिलिंद देवेशकर निरीक्षण के लिए पहुंचे. उनके साथ मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान जीएम ने रेलवे परिसर स्थित पैनल कक्ष का जायजा लिया. स्टेशन प्रबंधक से स्टेशन पर संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीण रैयतों ने अपनी समस्याओं से जीएम को अवगत कराया. ग्रामीणों ने रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण के कारण बाधित आवागमन को सुचारु करने के लिए रास्ते की मांग की. रेलवे परिसर में शौचालय की व्यवस्था, स्टेशन एवं परिसर के आगमन पथ पर मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण की मांग रखी. इसके अलावा रेलवे प्लेटफॉर्म पर कोच डिस्प्ले और शेड की कमी की जानकारी भी दी. मौके पर भागलपुर ब्रांच लाइन के रेल निरीक्षक पवन कुमार झा, रेल टिकट निरीक्षक फूलकुमार शर्मा, स्टेशन प्रबंधक परमानंद प्रसाद, अभिषेक घोष, मिथिलेश कुमार, अनिल कुमार, प्वाइंट्समैन प्रवीन कुमार, सिकंदर मंडल, दीपक कुमार, शुभम कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. वहीं स्थानीय ग्रामीणों में अरुण जायसवाल, मासूम यादव, दिवाकांत कापरी, राजेंद्र समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel