संतालकाटा पोखर में घाट निर्माण व सौंदर्यीकरण शुरू

पंचायत फंड से पहले चरण में तालाब के एक हिस्से में घाट बनाया जा रहा है.

By ANAND JASWAL | February 23, 2026 7:55 PM

प्रतिनिधि, रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र के दिगुली स्थित संतालकाटा पोखर में स्नान घाट निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है. पंचायत फंड से पहले चरण में तालाब के एक हिस्से में घाट बनाया जा रहा है. बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व विशेष प्रमंडल द्वारा तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया था. तालाब में उतरने के लिए घाट नहीं बनाये जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. विशेष रूप से धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान समस्या अधिक महसूस होती थी. उन्होंने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे सांसद नलिन सोरेन ने तालाब में घाट निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए बीडीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.