[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका कैँपस : यूजी की कॉमन कोर्स परीक्षाएं अब ऑब्जेक्टिव मोड में होंगी

कैँपस : यूजी की कॉमन कोर्स परीक्षाएं अब ऑब्जेक्टिव मोड में होंगी

0
कैँपस : यूजी की कॉमन कोर्स परीक्षाएं अब ऑब्जेक्टिव मोड में होंगी

एसकेएमयू. विश्वविद्यालय में परीक्षा बोर्ड की हुई बैठक, लिये गये कई निर्णय संवाददाता, दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में परीक्षा बोर्ड की अहम बैठक कुलपति प्रो कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह समेत बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित थे. बैठक में एनइपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) के अंतर्गत संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. इसके अनुसार अब यूजी के सभी सेमेस्टरों में कॉमन कोर्स की परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव मोड में ओएमआर शीट पर ली जायेगी. यह निर्णय मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज करने और परीक्षाओं के परिणामों की त्वरित घोषणा के उद्देश्य से लिया गया है. जिससे वर्तमान में विलंबित सत्रों को नियमित किया जा सके. विश्वविद्यालय में वर्तमान में एनइपी के अंतर्गत तीन सत्र संचालित हो रहे हैं, जो विभिन्न कारणों से कुछ हद तक विलंबित हैं. इस निर्णय से उम्मीद जतायी जा रही है कि अब सत्र नियमित हो सकेंगे. बैठक में यह भी तय किया गया कि एनइपी के अंतर्गत संचालित यूजी पाठ्यक्रमों के एमडीसी (मल्टी-डिसिप्लिनरी कोर्स), एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स, स्किल एन्हांसमेंट कोर्स और वैल्यू एडेड जैसे कोर्स की परीक्षाएं अब ओएमआर आधारित ऑब्जेक्टिव मोड में आयोजित होंगी. हालांकि, मेजर और माइनर विषयों की परीक्षाएं पूर्व की भांति सब्जेक्टिव मोड में ही आयोजित की जायेगी. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय द्वारा बीते दो वर्षों से सत्रों को नियमित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन एनइपी के तहत विषयों की बढ़ी हुई संख्या और मूल्यांकन प्रक्रिया में लगने वाले अतिरिक्त समय के कारण कई सत्र अभी भी विलंब से चल रहे हैं. ऐसे में निर्णय छात्र हित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है. बैठक में पीएचडी के कुछ छात्रों के आवेदनों पर भी विचार किया गया. आवश्यक निर्णय लिये गये. मौके पर विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ जैनेंद्र यादव, सीसीडीसी डॉ अब्दुस सत्तार, सामाजिक विज्ञान व वाणिज्य संकाय के डीन डॉ टीपी सिंह, विज्ञान संकाय के डीन डॉ संजय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ जयकुमार साह, परीक्षा ओएसडी डॉ इंद्रनील मंडल, जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक कुमार व मनोज आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel