[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका सीएसपी लूट मामले में नकाबपोश तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज

सीएसपी लूट मामले में नकाबपोश तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज

0
सीएसपी लूट मामले में नकाबपोश तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज

दुमका नगर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव स्थित एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को पिस्तौल दिखाकर डेढ़ लाख रुपये लूटने के मामले संचालक मो हफीज आलम के बयान पर हथियारबंद तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि पुलिस को अभी तक अपराधियों का पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग पाया है. बतादें कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे की बीच बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था. सीएसपी संचालक मो नफीज आलम के बयान पर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी के अनुसार अन्य दिनों की तरह वह सोमवार सुबह सीएसपी पहुंचकर काम कर रहा था. करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच काला पल्सर बाइक पर सवार नकाबपोश तीन अपराधी सीएसपी पहुंचे. तीनों ने अपना चेहरे को गमछी से बांध रखा था. तीनों ने संचालक पर पिस्तौल तान दी और पास में रखे बैग से नगद डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए. इतना ही नहीं घटना को अंजाम दे कर भाग रहे अपराधी सीएसपी की सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल फोन लेकर चलते बने. उस वक्त सीएसपी में कोई नहीं था. डर के कारण संचालक शोर नही मचाया तो तीनों अपराधी घटना को अंजाम दे कर आसानी से सागरभंगा की ओर पल्सर लेकर फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel