[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके दुमका के संजय पाल, अमेरिका की यूथ कॉन्फ्रेंस में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके दुमका के संजय पाल, अमेरिका की यूथ कॉन्फ्रेंस में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

0
अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके दुमका के संजय पाल, अमेरिका की यूथ कॉन्फ्रेंस में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
दुमका के संजय पाल

दुमका से अभिषेक की रिपोर्ट 

Dumka News: झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के युवा संजय पाल का चयन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित “13वीं इंटरनेशनल यूथ कॉन्फ्रेंस (IYC 13)” के लिए हुआ है. यह सम्मेलन 21 से 24 मई तक आयोजित होगा, जिसमें दुनिया भर के युवा प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों, शांति, सुरक्षा और कूटनीति पर चर्चा करेंगे. ऑनलाइन माध्यम से इमसें चयन के लिए आयोजित परीक्षा में व्याख्यात्मक प्रश्न पूछे गए थे. संजय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व एक डेलिगेट के रूप में करेंगे हालांकि वीजा नहीं बन पाने के कारण वे सम्मेलन में ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे. 

”अभिनव कूटनीति: शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाते युवा” है थीम 

इस वर्ष सम्मेलन की थीम “अभिनव कूटनीति: शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाते युवा” रखी गई है. सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के लगभग 20 हजार युवा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लेंगे. युवा नेतृत्व, वैश्विक संकट, नीति निर्माण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी. काठीकुंड जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है. इस उपलब्धि पर स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है. लोगों का कहना है कि इस प्रकार की सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

सम्मेलन के बाद “यूथ पावर, क्लीन इंडिया” अभियान पर काम करेंगे संजय 

युवा प्रतिभागी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मेलन से प्राप्त अनुभव और सीख को वे समाज के जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने बताया कि सम्मेलन के बाद वे “यूथ पावर, क्लीन इंडिया” नामक एक विशेष अभियान की शुरुआत करेंगे. इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी युवाओं को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वस्थ समाज निर्माण के प्रति जागरूक करना होगा. संजय ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही देश को स्वच्छ, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel