[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका दुमका-जामताड़ा मार्ग पर भीषण हादसा: नशे में धुत कंटेनर चालक ने ट्रेलर को मारी टक्कर, 2 घायल

दुमका-जामताड़ा मार्ग पर भीषण हादसा: नशे में धुत कंटेनर चालक ने ट्रेलर को मारी टक्कर, 2 घायल

0
दुमका-जामताड़ा मार्ग पर भीषण हादसा: नशे में धुत कंटेनर चालक ने ट्रेलर को मारी टक्कर, 2 घायल
दुर्घटना के बाद वहां पर उमड़ी लोगों की भीड़

दुमका से पवन पंडित की रिपोर्ट

Dumka road accident, दुमका : दुमका के गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. हाईवे पर स्थित गोटीडीह मोड़ के खतरनाक घुमावदार टर्निंग पर दो भारी ट्रेलरों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों के अगले हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. टक्कर इतनी भयानक थी कि एक ट्रेलर का केबिन टूटकर गाड़ी से बिल्कुल अलग हो गया. इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त सड़क पर आस-पास कोई दूसरा वाहन या पैदल यात्री मौजूद नहीं था, वरना एक बहुत बड़ी अनहोनी होना तय था.

चेन्नई से आ रही गाड़ी से टकराया अनियंत्रित कंटेनर

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर यह हादसा हुआ. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से एक ट्रेलर पर लोडर मशीन लोड थी, जिसे चेन्नई से दुमका ले जाया जा रहा था. वहीं, विपरीत दिशा से दूसरा ट्रेलर कंटेनर दुमका से जामताड़ा की ओर तेजी से बढ़ रहा था. गोटीडीह मोड़ पर दोनों गाड़ियां अचानक बेहद करीब आ गईं और सीधे टकरा गईं. घायल ट्रेलर चालक राकेश देववंशी ने बताया कि वह चेन्नई से दुमका जा रहे थे और अपनी सही साइड में चल रहे थे, लेकिन सामने से आ रहे कंटेनर के चालक ने अत्यधिक नशा कर रखा था. नशे में धुत होने के कारण उसने वाहन पर से अपना संतुलन खो दिया और रॉन्ग साइड में आकर सीधे उनके ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी.

Also Read: Garhwa: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बच्ची की मौत मामले में उपायुक्त गंभीर, गिरफ्तारी के आदेश

जोरदार धमाके से सहमे ग्रामीण

हादसे के वक्त हुई टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आस-पास के गांवों में रहने वाले लोग पूरी तरह सहम गए. धमाके की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इस गंभीर सड़क दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी और आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा को बुलाया. मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायल चालकों को तुरंत दुमका के फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाने के साथ-साथ मामले की आगे की कानूनी जांच में जुट गई है.

Also Read: खेत में बिछाए जाल में फंसा 6 फीट का विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Previous article पीएम मोदी सरकार ने स्थापित किए नये आयाम : निभा देवी
Next article जीएमसीएच में रक्त विकार से पीड़ित मरीज के उपचार की सुविधा हुई शुरू
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel