चाय-नाश्ता के दुकान में लगी आग, लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख

नाश्ता दुकान में रखे सारे फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गये

By Prabhat Khabar News Desk | April 7, 2024 7:26 PM

गोपीकांदर. दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रांगा मिशन फुटबॉल मैदान के पास एक चाय-नाश्ता की दुकान में अचानक आग लग गयी. इससे नाश्ता दुकान में रखे सारे फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गये. दुकान मालिक मीरू मुर्मू पति लुकास बास्की ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह 11:30 बजे की है. नाश्ता दुकान में ग्राहक को नाश्ता दे रहे थे. लकड़ी का चूल्हा में सारा सामान बनाते थे. सुबह से ही हल्की हवा चल रही थी. चूल्हा से निकले चिंगारी ने पुआल के बने हुए नाश्ता दुकान की झोपड़ी को अचानक आगोश में ले लिया गया. नाश्ता दुकान में बैठे ग्राहक में अफरा-तफरी मच गया. मीरू मुर्मू ने बताया कि आगजनी, की घटना में दुकान में रखे 15000 हजार नकद सहित लगभग एक लाख रुपये से अधिक के सामान जल के खाक हो गया. सूचना पर गोपीकांदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया.