मवेशी के हमले से महिला जख्मी, भर्ती

घायल फूलमुनी बास्की गंडक गांव की रहनेवाली है

By Prabhat Khabar News Desk | July 12, 2024 7:31 PM

दुमका नगर. रामगढ़ थाना क्षेत्र के गंडक गांव में शुक्रवार को मवेशी के हमले से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल फूलमुनी बास्की गंडक गांव की रहनेवाली है. परिजनों ने बताया कि वह मवेशी को बांधने जा रही थी. उस दौरान हमला कर देने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है