[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका अपने ही ट्रैक्टर के पहिए से दबकर चालक की मौत

अपने ही ट्रैक्टर के पहिए से दबकर चालक की मौत

0
अपने ही ट्रैक्टर के पहिए से दबकर चालक की मौत

रानीश्वर. रानीश्वर थाना क्षेत्र के कैराबनी डैम के निकट तालडीह के समीप जंगल में एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने और गिर जाने से पहिए से दबकर उसी ट्रैक्टर के चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर रानीश्वर की ओर से तालडीह जा रहा था. इसी क्रम में सुबह 8:00 बजे पूर्वाह्न हादसा हुआ. मृतक का नाम 27 वर्षीय रामसिंह मुर्मू था. वह कुचियाडाली गांव का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में पत्नी व एक बच्चा है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर बालू लदा था. ट्रैक्टर का पहिया एक बोल्डर पर चढ़ गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और उस पर सवार चालक जमीन पर गिर पड़ा. इसके साथ ही उसके शरीर को रौंदते हुए ट्रैक्टर का चक्का पार हो गया, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक का शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. उधर, ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है. कहते हैं थाना प्रभारी : ट्रैक्टर एक बोल्डर से टकरा जाने से अनियंत्रित हो गया था और अपने ही वाहन के पहिए के नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गयी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है. – बलराम कुमार सिंह, थाना प्रभारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel