[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका बीडीओ मतदाता सूचना पर्ची का शत-प्रतिशत सुनिश्चित करायें वितरण, डीसी ने बोगस वोटिंग रोकने के लिए पदाधिकारियों को दिये निर्देश, कहा

बीडीओ मतदाता सूचना पर्ची का शत-प्रतिशत सुनिश्चित करायें वितरण, डीसी ने बोगस वोटिंग रोकने के लिए पदाधिकारियों को दिये निर्देश, कहा

0
बीडीओ मतदाता सूचना पर्ची का शत-प्रतिशत सुनिश्चित करायें वितरण, डीसी ने बोगस वोटिंग रोकने के लिए पदाधिकारियों को दिये निर्देश, कहा

दुमका. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने समाहरणालय सभागार में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जिला स्तरीय गठित विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी जल्द से जल्द मतदाता सूचना पर्ची का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें. बीएलओ सहित पंचायत स्तर के अधिकारियों को भी मतदाता सूचना पर्ची वितरण के कार्य मे लगाया जाए. सारवां एवं सोनारायठाड़ी के बीडीओ को भी मतदाता सूचना पर्ची समय पर शत-प्रतिशत वितरण करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा मतदाता सूचना पर्ची मतदाता या उनके परिवार के सदस्यों को ही दें. कहा कि वैसे मतदाता की सूची भी तैयार करें जो नौकरी करने के लिए बाहर गए हैं एवं वैसे मतदाता जो पूरे परिवार के साथ किसी और स्थान पर रहने के लिए चले गये. कहा कि बोगस वोटिंग किसी भी परिस्थिति में नहीं हो इस के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाय. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर मतदान दिवस के दिन वालंटियर की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. निर्देश दिया कि सभी वालंटियर के साथ बैठक कर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाय ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें. उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्र पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहे, इसे सुनिश्चित कर लें ताकि मतदाता, मतदान दल एवं प्रतिनियुक्त सुरक्षा बल के जवानों को कठिनाई नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel