[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका क्वार्टर फाइनल में बोकारो ने कोडरमा को नौ विकेट से हराया

क्वार्टर फाइनल में बोकारो ने कोडरमा को नौ विकेट से हराया

0
क्वार्टर फाइनल में बोकारो ने कोडरमा को नौ विकेट से हराया

दुमका. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दुमका के ए टीम ग्राउंड में चल रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बोकारो ने कोडरमा को 9 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर कोडरमा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित ओवरों में कोडरमा की पूरी टीम 146 रन पर सिमट गयी. कोडरमा की ओर से प्रिंस राज ने सर्वाधिक 32 रन बनाए. बोकारो की तरफ से अविनाश कुमार और आभास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोकारो की टीम ने अविनाश कुमार के नाबाद 98 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया. शानदार प्रदर्शन के लिए बोकारो के अविनाश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्हें एसोसिएशन के ऑब्जर्वर सोनू कुमार सिंह द्वारा ट्रॉफी एवं 5000 रुपये नगद प्रदान कर सम्मानित किया गया. मैच के दौरान एसोसिएशन से नियुक्त निर्णायक प्रशांत एवं अजीत कुमार, स्कोरर सौमित समंता के अलावा जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित तिवारी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य सूरज पाठक उपस्थित थे. श्री कुणाल ने बताया कि 28 जनवरी से सीनियर डिस्ट्रिक्ट मैचों के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जबकि 1 फरवरी से सीनियर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel