[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका जनगणना में न हो लापरवाही, समय पर पूरा करें कार्य : बीडीओ

जनगणना में न हो लापरवाही, समय पर पूरा करें कार्य : बीडीओ

0
जनगणना में न हो लापरवाही, समय पर पूरा करें कार्य : बीडीओ

प्रतिनिधि, काठीकुंड जनगणना के सफल संचालन एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को प्रखंड सभागार में चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जनगणना पर्यवेक्षकों व प्रगणकों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें एचएलबी वार लेआउट मैप की अद्यतन प्रगति, कुल मकानों की संख्या, एचएलबी एप डाउनलोड की स्थिति और एप पर किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी. पर्यवेक्षक सर्किलवार प्रगति तथा मकान नंबरिंग कार्य की समीक्षा हुई. बीडीओ ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है. सभी प्रगणक व पर्यवेक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ करें. एचएलबी एप पर नियमित रूप से कार्य अद्यतन करें. लेआउट मैप व मकान नंबरिंग कार्य में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें. उन्होंने क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया. कहा कि जनगणना में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें. बैठक में जनगणना कार्य को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel