[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका मास्टरप्लान के तहत बासुकिनाथ बनेगा सुंदर तीर्थस्थल

मास्टरप्लान के तहत बासुकिनाथ बनेगा सुंदर तीर्थस्थल

0
मास्टरप्लान के तहत बासुकिनाथ बनेगा सुंदर तीर्थस्थल

बासुकिनाथ नगर पंचायत की बैठक में श्रावणी मेला तैयारियों पर गहन चर्चा साफ सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन को मजबूत करने का संकल्प सावन से पूर्व सभी चापानलों की मरम्मति सुनिश्चित करने का निर्णय स्ट्रीट लाइट और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने पर जोर प्रतिनिधि, बासुकिनाथ राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बासुकिनाथ बोर्ड की बैठक गुरूवार को सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी ने की. संचालन उपाध्यक्ष रोहित कुमार राउत और कार्यपालक पदाधिकारी सार्जेंट मरांडी ने किया. बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर चर्चा की गयी. मेला में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर श्रावणी मेला में साफ सफाई को बेहतर बनाने के लिए निविदा निकालने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष वीणा देवी ने कहा कि बासुकिनाथ का विकास एक निश्चित मास्टर प्लान के तहत किया जायेगा, ताकि नगर को सुनियोजित और सुंदर तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जा सके. लाखों श्रद्धालु सावन में यहां पहुंचते हैं और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था से सकारात्मक संदेश जाएगा. डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली पर विशेष चर्चा की गयी. जलापूर्ति सुनिश्चित करने और चापानलों की मरम्मत का निर्णय नपं क्षेत्र के सभी वार्डों में सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. सावन से पूर्व और गर्मी को देखते हुए सभी चापानलों की मरम्मति समय पूर्व कराने का निर्णय लिया गया. सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई. प्रकाश व्यवस्था और आवास योजना सभी बारह वार्ड क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया. गली मुहल्लों में स्ट्रीट लाइट की मरम्मति या बदलाव की बात कही गयी. प्रधानमंत्री आवास योजना में फंड आने पर लाभुकों को भुगतान करने का निर्देश दिया गया. जिन लाभुकों ने भुगतान प्राप्त कर लिया है लेकिन काम शुरू नहीं किया है उन्हें नोटिस देने की बात कही गयी. टेंडर और उपस्थित सदस्य श्रावणी मेला से पूर्व साफ सफाई, चापानल और लाइट से संबंधित सामग्री का टेंडर के माध्यम से क्रय किये जाने का निर्णय लिया गया. मौके पर नपं उपाध्यक्ष रोहित कुमार राउत, एमओआइसी डॉ अंजू कुमारी, सहायक अभियंता मिथिलेश कुमार, वार्ड पार्षद केशव कुमार गुप्ता, मनोज राव, पांचू दास, श्वेता मिश्र, निकेश कुमार, पिंकी देवी, बहामुनी टुडू, मनीषा पांडा, बेबी देवी, अनिल मंडल, सुशील कुमार बास्की सहित सुशांत मिश्र, प्रियंका, अभियंता पिंटू कुमार, राजकुमार मंडल, भाष्कर पंडा,आदित्य शर्मा, कुंदन कुमार, धीरज राव, रौशन कुमार, रामानंद पत्रलेख एवं नगर पंचायत के सभी कर्मी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel