[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका पेयजलापूर्ति संबंधित शिकायत व मरम्मत के लिए बना कंट्रोल रूम

पेयजलापूर्ति संबंधित शिकायत व मरम्मत के लिए बना कंट्रोल रूम

0
पेयजलापूर्ति संबंधित शिकायत व मरम्मत के लिए बना कंट्रोल रूम

दुमका. जिले के अलग-अलग इलाके से लगातार गर्मी के मौसम में पेयजलापूर्ति की समस्या को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर पेयजलापूर्ति संबंधित शिकायत व मरम्मत के लिए जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में जिला स्तर पर कार्यपालक दंडाधिकारी गौतम मोदी (8178732966) को नियंत्रण कक्ष का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि गोपीकांदर, काठीकुंड, शिकारीपाड़ा एवं रानीश्वर प्रखंड के नोडल पदाधिकारी के रूप में सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-1 योगेंद्र हेंब्रम (9801990401), पेयजल, डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में निवास भारती (9534044440) एवं पिंटू भंडारी (9835121085) को बनाया गया है. इसी तरह दुमका, जामा, रामगढ़, सरैयाहाट, मसलिया, जरमुंडी प्रखंड के लिए सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2 प्रेम बंधन कच्छप (9931995981), डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में रंजीत कुमार (9801739040) एवं दीपक कुमार महतो (7667983138) को बनाया गया है.

15वें वित्त की आबद्ध मद से होगी मरम्मत :

उप विकास आयुक्त ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड स्तर पर खराब चापाकल एवं जलापूर्ति योजना की मरम्मत 15वें वित्त की आबद्ध मद से कराना सुनिश्चित करेंगे. कार्यपालक अभियंता दुमका, नगर परिषद दुमका दुमका नगर परिषद अंतर्गत खराब चापाकल एवं जलापूर्ति योजना की मरम्मत कराना सुनिश्चित करेंगे. सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सं0-01 एवं 02, दुमका- अपने अपने प्रमंडल अंतर्गत प्रखंडों में खराब चापाकल एवं पेयजलापूर्ति योजना की मरम्मत अपने स्तर से कराना सुनिश्चित करेंगे. प्रतिनियुक्त पदाधिकारी-कर्मी सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी-कर्मी राज्य स्तर पर झारजल पोर्टल, जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके समाधान से संबंधित प्रतिवेदन प्रत्येक दिन संबंधित डॉटा इन्ट्री ऑपरेटर को उपलब्ध करायेंगे. डॉटा इन्ट्री ऑपरेटर- संबंधित डॉटा इन्ट्री ऑपरेटर नोडल पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन को गूगल शीट पर डॉटा संधारित कर प्रत्येक दिन वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे. वरीय पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अपडेटेड गूगल शीट को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त को उपलब्ध कराएंगे.

प्रखंडवार प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी :

गोपीकांदर एवं काठीकुंड : निर्मल कुमार दास, डिस्ट्रिक्ट एसएलडब्लूएम कोऑर्डिनेटर दुमका-01 (9304162537)शिकारीपाड़ा : सनाउल अंसारी, डिस्ट्रिक आईईसी कोऑर्डिनेटर दुमका-01 (7903499213)

रानीश्वर : विनय कुमार, डिस्ट्रिक्ट एमआईएस कोऑर्डिनेटर दुमका-01 (8210072118)दुमका एवं जामा : वीरभद्र नटराज यादव, एसएलडब्लूएम कोऑर्डिनेटर दुमका-02 (8789311481)

रामगढ़ एवं सरैयाहाट : डिस्ट्रिक आईईसी कोऑर्डिनेटर दुमका-02 (9631534176)मसलिया एवं जरमुंडी : डिस्ट्रिक्ट एमआईएस कोऑर्डिनेटर दुमका-02 (7004871070)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel