[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका केशरी सूर्य मंदिर में 35 हजार भक्तों ने की पूजा-अर्चना

केशरी सूर्य मंदिर में 35 हजार भक्तों ने की पूजा-अर्चना

0
केशरी सूर्य मंदिर में 35 हजार भक्तों ने की पूजा-अर्चना

मंदिर के सामने 500 पाठा की दी गयी बलि, भक्तों ने लगाये जयकारे प्रतिनिधि, बासुकिनाथ प्रसिद्ध व पौराणिक महत्व वाले जरमुंडी प्रखंड के केशरी सूर्य मंदिर में मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दिन रविवार को हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी थी. मंदिर के पुजारी सुरेश राय ने बताया कि करीब 35 हजार भक्तों ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की. सूर्याहू पर्व को लेकर दो सप्ताह से तैयारी चल रही थी. इस मौके पर भक्तों ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना पूरी निष्ठा के साथ की. भक्तों ने अपनी मनौती व पूर्व संकल्पित अनुसार पूजा अर्चना की. करीब 500 पाठा की बलि प्रदान की गयी. पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने सूर्य मंदिर की परिक्रमा भी की. मान्यता है कि सूर्यदेव की विधि विधान से पूजा-अर्चना करने से शरीर के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. नि:संतान को संतान सुख और शरीर कष्ट से भी मुक्ति मिलता है. सूर्य देव की पूजा-अर्चना को लेकर मंदिर के आसपास दिन भर चहल पहल बनी रही. इस मौके पर जिले के अलावा आसपास के जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, बांका सहित कई अन्य जिलों से आये भक्तों की भीड़ जुटी थी. भक्तों ने खुले आसमान के नीचे प्रसाद बनाकर संबंधियों व मित्रों के साथ ग्रहण किया. वहीं दूसरी ओर मंदिर विकास व मंदिर निर्माण की मांग को लेकर निर्माण समिति के सदस्यों ने भक्तों से सहयोग राशि प्राप्त की. मंदिर प्रांगण में मेला लगा हुआ है. मेला क्षेत्र में मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने मद्य निषेध जागरुकता अभियान भी चलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel