Dhanbad News : निरसा में नहाने गये युवक की खुदिया में डूब कर मौत

Dhanbad News : निरसा में नहाने गये युवक की खुदिया में डूब कर मौत

By NARAYAN CHANDRA MANDAL | June 5, 2026 12:41 AM

निरसा थाना क्षेत्र के नयाडांगा काली मंदिर के समीप खुदिया नदी के सातखटिया घाट में गुरुवार की दोपहर नहाने के क्रम में Dhanbad News : निरसा बाजार का युवक शुभम कुमार वासन (18) की डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय युवकों के अथक प्रयास के बाद लगभग चार घंटे बाद नदी से युवक का शव निकाला जा सका. सूचना पाकर निरसा पुलिस पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद दिया. वहीं सूचना पाकर मृतक के परिजन भी नदी घाट पहुंचे. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने मां का एकमात्र सहारा था. मृतक के पिता की मृत्यु 2010 में ही सड़क हादसे में हो गयी थी.

नदी में लगायी छलांग और उठ नहीं पाया

शुभम कुमार वासन अपने दो दोस्तों निरसा के भमाल निवासी अमर मंडल एवं शहबाज शेख के साथ गुरुवार की दोपहर बारह बजे खुदिया नदी नहाने पहुंचा था. अमर मंडल व शाहवाज शेख के अनुसार शाहवाज शौच करने चला गया. वहीं अमर नदी के किनारे बैठा हुआ था. इसी दौरान शुभम अपने कपड़े उतार कर नदी में छलांग लगा दी. बताया कि जब वह बाहर नहीं निकला तो अमर ने भी नदी में उतरकर लगभग आधे घंटे तक उसे ढूंढा. इस दौरान शाहबाज भी आ गया. जब काफी देर तक वह नहीं निकला, तो मामले की जानकारी अपने घर वालों को दी. सूचना पाकर निरसा पुलिस भी मौके पर पहुंची. खास निरसा व शहरपुरा गांव के युवकों ने नदी में उतारकर उसे ढूंढने लगा. लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद उन लोगों को शुभम को नदी तल नीचे में दिखा. उसके बाद युवकों ने बाहर निकाला, तब तक वह मर चुका था. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.