[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद सिजुआ में युवक ने की आत्महत्या

सिजुआ में युवक ने की आत्महत्या

0
सिजुआ में युवक ने की आत्महत्या

सिजुआ. जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर मोड़ में सोमवार की दोपहर को एक युवक ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जोगता पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि 10 नंबर मोड़ निवासी राम जीनीश सिंह का 19 वर्षीय छोटा पुत्र रजत सिंह दोपहर में अपने घर में सोया था. घर के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कमरे में आराम कर रहे थे. लगभग तीन बजे परिजन किसी काम से रजत के कमरे में गये तो रजत के मुंह से झाग निकलता हुआ देखा.उसका पूरा शरीर ठंडा पड़ गया था. आनन-फानन में परिजन रजत को उसे कतरास के निजी नर्सिंग होम में ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रजत अविवाहित था. रजत तीन भाइयों में सबसे छोटा था. वह निजी स्तर से पशुओं का इलाज भी किया करता था. कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था. इस बाबत जोगता थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं आयी है. शिकायत मिलने के बाद कांड अंकित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel