Dhanbad News: प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देख प्रेमी ने खोया आपा, युवती को घोंपा चाकू

Dhanbad News: युवती की हालत गंभीर, एसएनएमएमसीएच में भर्ती, लोदना में शनिवार की देर रात हुई घटना

By OM PRAKASH RAWANI | January 26, 2026 1:19 AM

Dhanbad News: युवती की हालत गंभीर, एसएनएमएमसीएच में भर्ती, लोदना में शनिवार की देर रात हुई घटना

Dhanbad News: लोदना ओपी क्षेत्र के छलछलिया धौड़ा में शनिवार की देर रात प्रेमिका को कुजामा निवासी अखिलेश भुइयां (20) के साथ देख शिबू भुइयां (23) आपा खो बैठा. उसने युवती के पेट में चाकू घोंप दिया. बीच-बचाव में आरोपी ने अखिलेश पर भी चाकू से हमला कर दिया. उसकी हथेली कट गयी है. घटना के बाद युवती के परिजन उसको उठा कर लोदना ओपी ले गये. लोदना पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए झरिया के एक निजी अस्पताल भर्ती में कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती की हालत गंभीर देख एसएनएमएमसीएच भेज दिया. इधर, लोदना पुलिस ने आरोपी शिबू भुइयां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

बीच-बचाव करने में दूसरे युवक की हथेली कटी

आरोपी शिबू और युवती के बीच कई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच युवती का दूसरे युवक से दोस्ती हो गयी. शनिवार की देर रात शिबू ने अपनी प्रेमिका को अखिलेश के साथ एक मकान में देख लिया. वह आग बबूला हो गया. इस दौरान दोनों युवकों में झड़प हो गयी. शिबू ने चाकू निकाल कर युवती के पेट में घोंप दिया. बीच-बचाव करने पर उसने अखिलेश पर भी चाकू से हमला कर दिया. इससे दोनों घायल हो गये. लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है