[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद प्रेमिका से शादी नहीं करने का आरोपी युवक गया जेल

प्रेमिका से शादी नहीं करने का आरोपी युवक गया जेल

0
प्रेमिका से शादी नहीं करने का आरोपी युवक गया जेल

महुदा.

महुदा थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाबा मंदिर के समीप रहने वाली एक युवती द्वारा अपने प्रेमी सुधीर कुमार चौधरी पर यौन शोषण का आरोप लगाये जाने के मामले में महुदा पुलिस ने सोमवार को सुधीर कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रेमिका का 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज करवाया गया. बता दें कि पिछले दिनों बेवफाई से आजिज प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर में जाकर तोड़फोड़ की थी. यौन शोषण का आरोप लगाया था. क

तरास से गायब हुई छात्रा पंजाब से बरामद

:

कतरास

. कतरास नदी किनारे कोचिंग सेंटर से पांच दिन पहले गायब हुई लकड़का की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा सोमवार को सकुशल वापस कतरास थाना पहुंची. गायब छात्रा के पिता ने पुत्री की गुमशुदगी की शिकायत कतरास थाने में दी थी. शिकायत के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की. उसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर गायब छात्रा को पंजाब से बरामद कर लिया. कुछ लोग इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़ कर देख रहे हैं. हालांकि थाना पहुंचने पर छात्रा से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा अपने रिश्तेदार के यहां चली गयी थी, जिसे वापस लाया गया.

कतरास : घर से भागा प्रेमी युगल विवाह कर लौटा

कतरास

. अंगारपथरा 12 नंबर के से भागा प्रेमी मुकुल कुमार (23) व प्रेमिका चंदा कुमारी (20) विवाह कर कतरास तिलाटांड़ स्थित बाघमारा महिला थाना पहुंचा. प्रेमी युगल गुरुवार को घर से भाग गया था. महिला थाना प्रभारी वर्षा रानी मिंज ने बताया कि दोनों बालिग हैं. दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली है. दोनों एक साथ रहने को तैयार हैं. लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है. इसको लेकर बातचीत की जा रही है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को साथ रहने के लिए छोड़ दिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel