Dhanbad News: ट्रेन में उतरने में फिसला पैर, युवक घायल, हालत गंभीर

Dhanbad News: महुदा स्टेशन पर सुबह हुई घटना, रिम्स रेफर

By OM PRAKASH RAWANI | March 3, 2026 1:36 AM

Dhanbad News: महुदा स्टेशन पर सुबह हुई घटना, रिम्स रेफर Dhanbad News: महुदा स्टेशन पर सोमवार की सुबह गोमो-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन से उतरने के दौरान पैर फिसलने से कपुरिया स्थित रुदी बस्ती निवासी लाडू गोप का पुत्र सोनू गोप बुरी तरह घायल हो गया. उसके दोनों पांव बुरी तरह कुचल गये. आरपीएफ व रेलकर्मियों ने एंबुलेंस से तत्काल से उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा. यहां स्थिति हालत गंभीर देख चिकिल्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. घायल सोनू गोप के परिजनों ने बताया कि सोनू मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है. होली में वह घर आ रहा था. वह मुंबई से गोमो स्टेशन पर ट्रेन से उतरा और सुबह करीब सात बजे गोमो-खड़गपुर बीएनआर ट्रेन से महुदा स्टेशन पर उतरने वाला था. ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण चलती ट्रेन से उतरने के दौरान पैर फिसलने से वह ट्रैक के नीचे चला गया. घटना के बाद लोगों ने शोर मचाया, तो आरपीएफ जवान और रेलवे कर्मी पहुंचे और युवक को बाहर निकाला.