[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद दुकान में चोरी करते युवक को पकड़ा, पोल में बांध कर पीटा

दुकान में चोरी करते युवक को पकड़ा, पोल में बांध कर पीटा

0
दुकान में चोरी करते युवक को पकड़ा, पोल में बांध कर पीटा

डिगवाडीह सीएमआरआइ के पास रविवार की रात हुई घटना

दूसरा युवक भागने में सफल रहा, पकड़ाये युवक से पुलिस कर रही है पूछताछ

जोड़ापोखर.

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह सीएमआरआइ के निकट रविवार की रात स्थानीय लोगों ने मनोज कुमार गुप्ता की जेनरल स्टोर दुकान में चोरी का प्रयास करते एक युवक को पकड़ा. लोगों ने पोल में बांध कर उसकी जमकर पिटाई की. बाद में जोड़ापोखर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं एक अन्य युवक भागने में सफल रहा. घटना के संबंध में दुकानदार मनोज कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एक युवक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ कर रहा था जबकि दूसरा दुकान की एसबेस्टस तोड़ने का प्रयास कर रहा था. इस दौरान लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया. उसकी पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. जोड़ापोखर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. हालांकि पकड़ाये युवक ने अपने को बेकसूर बताया है. उसका कहना था कि वह दुकान सामान लेने आया था. विदित हो कि दुकान में पहले भी चोरी का प्रयास किया गया था, जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel