[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : पांच साल में पांच गुणा बढ़े भूमिगत खदानों में महिला कामगार

Dhanbad News : पांच साल में पांच गुणा बढ़े भूमिगत खदानों में महिला कामगार

0
Dhanbad News : पांच साल में पांच गुणा बढ़े भूमिगत खदानों में महिला कामगार

खदानों में महिलाओं के काम करने पर लगे प्रतिबंध के शिथिल के बाद खनन क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है. पिछले पांच साल (2020 से 2024 ) के आंकड़ों पर गौर करें तो भूमिगत खदानों में काम करने वाली महिलाओं की संख्या करीब 515 प्रतिशत व खुली खदानों/भूमि के ऊपर काम करने वाली महिलाओं की संख्या में करीब 690 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 में अंडर ग्राउंड माइंस में काम करने वाली महिलाओं की संख्या 20 थी, जो वर्ष 2024 में बढ़कर 103 हो गयी है. वहीं खुली खदानों/भूमि के ऊपर काम करने वाली महिलाओं की संख्या वर्ष 2020 में 64 थी. वह वर्तमान में बढ़कर 442 हो गयी है.

ज्ञात हो कि महिला सशक्तीकरण को लेकर भारत सरकार ने हाल ही में महिलाओं को अंडरग्राउंड माइंस में काम करने की अनुमति दी है. इससे पहले माइंस एक्ट, 1952 की धारा 46 के अनुसार, महिलाओं को अंडरग्राउंड माइंस में काम करने की अनुमति नहीं थी.अब महिलाएं अंडरग्राउंड माइंस में तकनीकी, पर्यवेक्षी और प्रबंधकीय कार्यों में काम कर सकती हैं. बता दें कि खदानों में महिलाओं के रोजगार के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के लिए डीजीएमएस द्वारा 24 मई 2019 को दिशानिर्देश जारी किया गया था. जबकि व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति संहिता, 2020 को 29 सितंबर 2020 को भारत के राजपत्र में अधिसूचित किया गया है.

कोल इंडिया में 8.5 फीसदी है महिलाओं की भागीदारी :

कोल इंडिया में आधी आबादी की भागीदारी सिर्फ 8.5 फीसदी है. कुल 2,25,184 कर्मियों में 2,05,721 पुरुष तथा 19,463 महिलाकर्मी कार्यरत हैं. इसमें 2,09,464 महिला-पुरुष कर्मचारी हैं, शेष अधिकारी हैं. इनमें बीसीसीएल में 8.3 प्रतिशत (2765), इसीएल में 7.5 प्रतिशत (3621) व सीसीएल में 10.1 प्रतिशत (3504) महिला कर्मी पदस्थापित हैं.

खुली खदानों/भूमि के ऊपर काम करने वाली महिलाओं की संख्या

वर्ष महिलाओं की संख्या

2020 642021 71

2022 1432023 237

2024 442( नोट : कार्यावधि-शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे के बीच)

भूमि के नीचे काम करने वाली महिलाओं की संख्या

वर्ष महिलाओं की संख्या

2020 202021 25

2022 802023 102

2024 103

(नोट : कार्यावधि-सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे के बीच)B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel