[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : पानी के लिए महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Dhanbad News : पानी के लिए महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

0
Dhanbad News : पानी के लिए महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Dhanbad News : बलियापुर. बलियापुर जलापूर्ति योजना के ठप हो जाने से क्षेत्र में व्याप्त जल संकट से परेशान महिलाओं ने बलियापुर स्थित सिंगियाटांड़ के पास खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया. नेतृत्व कर रहीं प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि बलियापुर जलापूर्ति योजना के ठप पड़ने से इस भीषण गर्मी में क्षेत्र के सभी गांवों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है. कहा कि विभाग को आवेदन देने के बाद भी इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हो रही है. डीसी समेत अन्य अधिकारियों को आवेदन दिया गया है. कहा कि बलियापुर के 68 गांवों के लोग जल संकट से जूझ रहे हैं. इस भीषण गर्मी में यथाशीघ्र नल जल योजना से जलापूर्ति शुरू नहीं की गयी तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा.

बलियापुर में जलसंकट को ले डीसी व डीडीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल

बलियापुर. दामोदर नदी का जलस्तर कम होने के कारण बलियापुर में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के ठप हो जाने से प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लाखों लोग भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. मामले को लेकर बलियापुर की प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीसी व डीडीसी को ज्ञापन सौंप कर बलियापुर क्षेत्र में पेयजल संकट के निदान के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग की. प्रखंड प्रमुख जल संकट के निदान के लिए तेनुघाट डैम से पानी छोड़ने के लिए प्रशासनिक पहल अविलंब शुरू करने की मांग की, ताकि दामोदर नदी का जलस्तर बना रहे और योजना से क्षेत्र में जलापूर्ति हो. प्रतिनिधिमंडल में विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता व हीरालाल मोदक शामिल थे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel