[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद पथ निर्माण के दौरान राइजिंग पाइप फटने से चिरकुंडा-एग्यारकुंड में जलापूर्ति ठप

पथ निर्माण के दौरान राइजिंग पाइप फटने से चिरकुंडा-एग्यारकुंड में जलापूर्ति ठप

0
पथ निर्माण के दौरान राइजिंग पाइप फटने से चिरकुंडा-एग्यारकुंड में जलापूर्ति ठप

डेढ़ लाख की आबादी है प्रभावित, सोमवार से बहाल हो सकती है आपूर्ति

चिरकुंडा.

मैथन बाइपास में एनएचएआइ द्वारा पथ निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से शनिवार की शाम कुमारधुबी ग्रामीण जलापूर्ति योजना की राइजिंग पाइप फटने से चिरकुंडा-कुमारधुबी सहित कई पंचायत में जलापूर्ति ठप है. इससे भीषण गर्मी में करीब डेढ़ लाख की आबादी पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है. विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. सोमवार से जलापूर्ति बहाल होने की संभावना है.

इन क्षेत्रों में ठप है जलापूर्ति :

पाइप फटने से चिरकुंडा नप क्षेत्र के कुछ वार्डों के अलावा एग्यारकुंड प्रखंड की शिवलीबाड़ी पूरब, मध्य, उत्तर, दक्षिण, जोगरात, पंचमहली, एग्यारकुंड उत्तर, दक्षिण, गोपालपुरा, गोपीनाथपुर पंचायत में जलापूर्ति बाधित है.

दो जगह क्षतिग्रस्त हुई है पाइप :

पथ निर्माण कार्य में लगी एजेंसी द्वारा जेसीबी से सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए गड्ढा की खुदाई की जा रही है. इस दौरान मैथन बाइपास के समीप राइजिंग पाइप दो जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है. मैथन संजय चौक के समीप तथा उससे कुछ दूरी पर मंदिर के समीप पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है. इससे पूर्व भी कई बार पाइप क्षतिग्रस्त हो चुकी है. सड़क निर्माण कर रही एजेंसी के पास पाइपलाइन का नक्शा भी नहीं है. इसके कारण बार-बार पाइप क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं हो रही है.

विभाग व एजेंसी कर रही है मरम्मत :

जलापूर्ति में लगी एजेंसी तथा पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत रविवार की सुबह से शुरू की गयी है. कर्मियों ने बताया कि रात तक दोनों जगह मरम्मत का काम पूरा कर लिया जायेगा. सोमवार से जलापूर्ति सामान्य होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel