[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: जहां नक्सलियों का गढ़ था, वहां मना लोकतंत्र का उत्सव

Dhanbad News: जहां नक्सलियों का गढ़ था, वहां मना लोकतंत्र का उत्सव

0
Dhanbad News: जहां नक्सलियों का गढ़ था, वहां मना लोकतंत्र का उत्सव

धनबाद.

झारखंड में बुधवार को दूसरे चरण के मतदान के साथ ही विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया. धनबाद जिला के छह विधानसभा क्षेत्रों में एक मात्र टुंडी विधानसभा क्षेत्र था, जहां पहले विधानसभा चुनाव के दौरान चप्पे – चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती होती थी, ताकि लोग निडर होकर मतदान कर सकें. इस विधानसभा चुनाव से पहले टुंडी को नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बाहर कर दिया गया था. बुधवार को जिला प्रशासन ने यहां शांति पूर्ण तरीके से मतदान कराया. यहां इस बार सिर्फ मतदान केंद्रों और चौक-चौराहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी. इसके बाद भी लोगों ने जमकर मतदान किया. धनबाद जिला में सबसे अधिक 71.12 प्रतिशत मतदान टुंडी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है. यह आंकड़ा पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सबसे बेहतर है.

दो घंटे में हुआ था 30 प्रतिशत मतदान :

टुंडी में मनीया मध्य विद्यालय में बूथ संख्या 18 और 19 है. यहां सुबह नौ बजे तक दो घंटे में ही 30 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था. बूथ नंबर 18 में कुल मतों की संख्या 945 है. यहां सुबह नौ बजे तक 291 मत पड़ चुके थे. वहीं बूथ संख्या 19 पर कुल मतों की संख्या 555 है. यहां सुबह नौ बजे तक 191 मत पड़ चुके थे. इलाके में लोगों ने जमकर लोकतंत्र का उत्सव मनाया. टुंडी और पूर्वी टुंडी के ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर मतदान केंद्रों पर दोपहर 12:00 बजे तक 60 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel