[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : श्री इन्फ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी का काम शुरू होते ही नियोजन के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Dhanbad News : श्री इन्फ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी का काम शुरू होते ही नियोजन के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

0
Dhanbad News : श्री इन्फ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी का काम शुरू होते ही नियोजन के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Dhanbad News : बीसीसीएल महेशपुर कोलियरी क्षेत्र में शनिवार को श्री इन्फ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा काम शुरू कर दिये जाने के साथ ही सिनीडीह के ग्रामीणों ने नियोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सुबह से ही बड़ी संख्या में स्थानीय युवक कंपनी के गेट के समीप एकत्रित होकर नियोजन की मांग कर रहे थे. नियोजन नहीं मिलने पर कंपनी के मुख्य सड़क मार्ग पर मिट्टी डालकर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया. उसके कारण कंपनी का काम ठप पड़ गया. प्रदर्शन कर रहे युवकों का कहना था कि कंपनी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को प्राथमिकता दे रही है. चेतावनी दी कि जब तक कंपनी में स्थानीय युवकों को रोजगार नहीं दिया, तो किसी भी परिस्थिति में काम नहीं चलने दिया जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन द्वारा बार-बार आश्वासन दिये जाने के बावजूद नियोजन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है. उससे क्षेत्र के युवाओं में गहरा आक्रोश है. प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय रोजगार नीति लागू करने की मांग की. समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था. आउटसोर्सिंग कंपनी का काम पूरी तरह बाधित पड़ा हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel