हैवी ब्लास्टिंग-तालाब काटने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अंबे आउटसोर्सिंग के परियोजना विस्तार को लेकर तालाब काटने व हैवी ब्लास्टिंग के खिलाफ केशलपुर बुट्टू बाबू बंगला के कुम्हार पट्टी के ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया.

By Prabhat Khabar News Desk | May 20, 2024 12:50 AM

कतरास.

बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के एकेडब्लूएमसी में संचालित अंबे आउटसोर्सिंग के परियोजना विस्तार को लेकर तालाब काटने व हैवी ब्लास्टिंग के खिलाफ केशलपुर बुट्टू बाबू बंगला के कुम्हार पट्टी के ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया. नेतृत्व कर रहे मासस के केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने कहा कि हैवी ब्लास्टिंग से लोगों में भय व्याप्त है. इससे कई घर में दरार पड़ गयी है. जबरन तालाब को कंपनी द्वारा काटा जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कंपनी नियमों को ताक पर रख काम कर रही है. कंपनी पहले लोगों के पुनर्वास व रोजगार की व्यवस्था करे, फिर काम करे. अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जायेगा. मौके पर ठाकुर महतो,गणेश प्रसाद, पवन कुम्हार, नंदू कुम्हार, सीताराम कुम्हार, उषा देवी, रीना देवी, कविता देवी, सीता देवी, आरती देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है