[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद PHOTOS: सावित्री व सत्यवान की कथा सुन सुहागिनों ने मांगा पति की लंबी आयु का आशीर्वाद

PHOTOS: सावित्री व सत्यवान की कथा सुन सुहागिनों ने मांगा पति की लंबी आयु का आशीर्वाद

0
PHOTOS: सावित्री व सत्यवान की कथा सुन सुहागिनों ने मांगा पति की लंबी आयु का आशीर्वाद
धनबाद में वट सावित्री पूजा करती महिलाएं. फोटो : प्रभात खबर

Vat Savitri in Dhanbad: सुहागिनों का पावन पर्व वट सावित्री सोमवार को कोयलांचल में हर्षोल्लास से मनाया गया. सुहागिनों ने उपवास रखकर वट देवता की पूजा कर अखंड सुहाग का आशीर्वाद मांगा. ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को वट सावित्री पूजा की जाती है.

Vat Savitri In Dhanbad
Photos: सावित्री व सत्यवान की कथा सुन सुहागिनों ने मांगा पति की लंबी आयु का आशीर्वाद 7

पूजा अर्चना के लिए सुहागिनें सोलह शृंगार कर वट वृक्ष के नीचे पहुंची थीं. यहां वट देवता की पूजा कर पुरोहित से सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी. सुहागिनों ने सात, 11 या 13 बार वट वृक्ष की परिक्रमा की. इसके बाद बांस के पंखे से वट देवता को शीतल हवा कर सुहाग की सलामती, परिवार की समृद्धि और खुशहाली का वरदान मांगा.

Vat Savitri Celebration In Dhanbad
Photos: सावित्री व सत्यवान की कथा सुन सुहागिनों ने मांगा पति की लंबी आयु का आशीर्वाद 8

पूजा के बाद सुहागिनों ने अपने जूड़े में बरगद का पत्ता लगाया. एक दूजे की मांग भरकर सदा सुहागन रहने की शुभकामनाएं दी. घर पहुंच कर पति को तिलक लगाकर आरती उतारी और प्रसाद खिलाकर पंखे से हवा की.

Vat Savitri Celebration In Dhanbad 2
Photos: सावित्री व सत्यवान की कथा सुन सुहागिनों ने मांगा पति की लंबी आयु का आशीर्वाद 9

इसके पीछे मान्यता है पंखे की हवा जिस तरह शीतलता देती है, उसी तरह पति के जीवन में शीतलता बनी रहे. कहीं वट सावित्री पूजा सामूहिक रूप से की गयी तो हीं अपार्टमेंट की छत पर गमला में बरगद पेड़ की डाल लगाकर सुहागिनों ने वट देवता का आवाह्न किया.

Vat Savitri Celebration In Dhanbad 1
Photos: सावित्री व सत्यवान की कथा सुन सुहागिनों ने मांगा पति की लंबी आयु का आशीर्वाद 10

नवविवाहिताओं को पहली बार वट सावित्री पूजा को लेकर विशेष उत्साह था. विधि विधान से पूजा करने के बाद पूजा स्थल पर उपस्थित उम्र दराज महिलाओं के चरण छूकर आशीर्वाद लिया.

Vat Savitri Celebration In Dhanbad 3
Photos: सावित्री व सत्यवान की कथा सुन सुहागिनों ने मांगा पति की लंबी आयु का आशीर्वाद 11

इन जगहों पर हुई पूजा : खड़ेश्वरी मंदिर, विकास नगर, बैंकमोड़, हाउसिंग कॉलोनी, विनोद नगर, पुलिस लाइन मनईटांड़, बरमसिया, पुराना बाजार, बरटांड़, चीरागोड़ा, भूंईफोड़ मंदिर.

इसे भी पढ़ें

चंदवा में वज्रपात से किशोरी की मौत, 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल

26 मई 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर? रसोई गैस कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा, यहां देखें

Koderma News: कोसमाडी गांव में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

आतंकवाद पर राजनीति! भाजपा ने पूछा- सुप्रियो झामुमो के प्रवक्ता हैं या पाकिस्तान के?

झारखंड में बकरी चोरी करने आये छत्तीसगढ़ के लोगों की जमकर हुई कुटाई

Previous article झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का सदस्य अभियान शुरू
Next article नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स में चल रहे उद्योग मेला का समापन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel