Dhanbad News: हूटर बजते ही पहुंचे होमगार्ड और मामला शांत कराया
Dhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में शनिवार की सुबह एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मृतक की पहचान टुंडी निवासी काजू हेंब्रम (66) के रूप में हुई. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ देर तक अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार काजू हेंब्रम लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गयी. इसके बाद उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल के वार्ड के बाहर हंगामा शुरू कर दिया.