[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कहा पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल

धनबाद पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कहा पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल

0
धनबाद पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कहा पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी (बीच में)

धनबाद से ज्योति राय की रिपोर्ट

Dhanbad News: भारत सरकार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को धनबाद दौरे पर रहीं. इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सबसे पहले हीरापुर हटिया स्थित महावीर मंदिर और काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद मंत्री ने हाथों में झाड़ू लेकर हीरापुर हटिया क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया. मौके पर सांसद ढुल्लू महतो और विधायक राज सिन्हा भी मौजूद रहे. इस दौरान मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.

पीएम के 12 वर्षों की उपलब्धियों का किया उल्लेख 

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल बेमिसाल रहा है. उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया गया है. युवा, महिला, किसान और गरीबों के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इस पर प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान रहा. मंत्री ने कहा कि लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का गौरव भी नरेंद्र मोदी को प्राप्त हुआ है. साथ ही दुनिया के विभिन्न देशों से मिले 32 सर्वोच्च नागरिक एवं राष्ट्रीय सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाते हैं. 

Whatsapp Image 2026 06 13 At 10.59.55 Am 14
धनबाद पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कहा पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल 3

राहुल गांधी पर बोला राजनीतिक हमला 

राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं है कि कब और क्या बोलना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की आलोचना करते हैं. मंत्री ने कहा कि अगर उनमें राजनीतिक सूझबूझ होती तो वे ऐसे बयान नहीं देते. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नजरिया अलग है, इसलिए वे लगातार विवादित टिप्पणियां करते रहते हैं. 

यह भी पढ़ें: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान

यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू

Previous article उपेक्षा का शिकार कन्हैयाजी हाट का ऐतिहासिक टीला: ASI ने निर्माण पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध
Next article मधेपुरा में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर, जानिए जरूरी गाइडलाइन
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel