[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: शून्य नामांकन वाले चार कॉलेजों व 11 निजी स्कूलों का यू-डायस प्लस कोड हुआ रद्द

Dhanbad News: शून्य नामांकन वाले चार कॉलेजों व 11 निजी स्कूलों का यू-डायस प्लस कोड हुआ रद्द

0
Dhanbad News: शून्य नामांकन वाले चार कॉलेजों व 11 निजी स्कूलों का यू-डायस प्लस कोड हुआ रद्द

Dhanbad News: जांच में अस्तित्व में नहीं दिखे कई निजी विद्यालयDhanbad News: मनोज रवानी, धनबाद: धनबाद जिले के शून्य नामांकन वाले 11 विद्यालयों और चार कॉलेजों को यू-डायस प्लस से हटा दिया गया है. इसमें बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंगीभूत चार कॉलेज शामिल हैं, जहां 2023 से इंटर की पढ़ाई बंद है. यू-डायस में एलकेजी से 12वीं तक पढ़ने वाले बच्चों का पूरा ब्योरा होता है. लेकिन इन कॉलेजों में एक भी बच्चा का नामांकन दर्ज नहीं हो रहा था. इसके साथ ही, स्कूलों में सालों से नामांकन शून्य था. संबंधित प्रखंड से स्कूलों की जांच करायी गयी, तो ये स्कूल अस्तित्व में नहीं मिले. इसके बाद इन सभी का यू-डायस नंबर रद्द कर दिया गया है.

इन स्कूलों व कॉलेजों का यू-डायस नंबर रद्द

कॉलेज :

पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज धनबाद, आरएसपी कॉलेज झरिया, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद, सिंदरी कॉलेज सिंदरी.

स्कूल :

आदर्श मिडिल स्कूल धर्माबांध बाघमारा, क्रिएटिव पब्लिक स्कूल बाघमारा, इंडियन स्कूल ऑफ स्टडीज धनबाद, झारखंड एकेडमी खरनी, किंडर गार्टन ओल्ड, मनोरमा देवी पब्लिक स्कूल सोनारडीह बाघमारा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जरमुनई बाघमारा, स्कूल ऑफ कंपीटीशन एग्यारकुंड, स्कूल ऑफ सन साइन एग्यारकुंड, साइन एकेडमी धनबाद, शिवाजी पब्लिक स्कूल टुंडू बाघमारा.

क्या होता है यू-डायस प्लस कोड

यू-डायस प्लस कोड स्कूलों की पहचान करने, सरकारी योजनाओं (जैसे समग्र शिक्षा) के लिए डेटा एकत्र करने और शिक्षा के स्तर (प्री-प्राइमरी से उच्च माध्यमिक) को ट्रैक करने के लिए अनिवार्य होता है. इसके बिना स्कूल का संचालन नहीं हो सकता है. शुरुआत में गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को भी यह कोर्ड आवंटित किया गया था. लेकिन अब बिना आरटीइ मान्यता वाले विद्यालयों को कोर्ड नहीं दिया जाता है.

बोले डीइओ

शून्य नामांकन वाले विद्यालयों व कॉलेजों का यू-डायस प्लस कोड रद्द कर दिया गया है. प्रखंडों से रिपोर्ट आयी है कि कोविड के बाद से ही विद्यालयों में नामांकन नहीं है. विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेज में 11वीं व 12वीं में नामांकन नहीं हो रहा है. ऐसे में यू-डायस प्लस कोड रद्द हुआ है.

-अभिषेक झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel