[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: ब्राउन शुगर के साथ बंगाल के दो युवक पकड़ाये, सप्लायर भी गिरफ्तार

Dhanbad News: ब्राउन शुगर के साथ बंगाल के दो युवक पकड़ाये, सप्लायर भी गिरफ्तार

0
Dhanbad News: ब्राउन शुगर के साथ बंगाल के दो युवक पकड़ाये, सप्लायर भी गिरफ्तार

Dhanbad News: यूथ एक्शन कमेटी शिवलीबाड़ी के सदस्यों ने सोमवार को एक पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पश्चिम बंगाल के देवीपुर के दो युवकों को पकड़ कर कुमारधुबी पुलिस के हवाले कर दिया. बाद में पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर ब्राउन शुगर सप्लायर शिवलीबाड़ी निवासी मो दानिश को गिरफ्तार कर लिया है. कुमारधुबी ओपी पुलिस ने तीनों से पूछताछ कर रही है. इस संबंध में चिरकुंडा सर्किल इंस्पेक्टर फागू होरो ने बताया गिरफ्तार मो दानिश और दो अन्य युवकों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ब्राउन शुगर लेने शिवलीबाड़ी आये थे दोनों युवक

बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के देवीपुर के दोनों युवक ब्राउन शुगर लेने के लिए मो दानिश के पास आये थे. इसी दौरान लोगों ने घेराबंदी कर एक पुड़िया ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 15 हजार रुपये) के साथ दोनों को रहमतनगर ईदगाह के समीप पकड़ा जबकि मो दानिश फरार हो गया. ग्रामीणों ने दोनों को कुमारधुबी पुलिसर के हवाले कर दिया. पूछताछ में युवकों ने पुलिस को बताया कि ग्रामीणों को आते देख मो दानिश ने ब्राउन शुगर व पैसा छीन कर भाग गया. उसके पास 40-50 ग्राम ब्राउन शुगर था, जिसकी कीमत पांच लाख रुपये अधिक है. दोनों ने बताया कि मो दानिश से चार-पांच माह से ब्राउन शुगर खरीद कर ले जाता था.

पहले भी पकड़ाया था ब्राउन शुगर, सप्लायर गया था जेल

कुछ दिनों पूर्व कुमारधुबी पुलिस मो कैफ को 6.15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था. उसमें मो कैफ के अलावा सप्लायर मो दानिश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मो दानिश पूर्व में ब्राउन शुगर बेचने के मामले में जेल जा चुका था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel