[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद dhanbadnews: चोरी के मोबाइल के साथ दो नाबालिग पकड़ाये

dhanbadnews: चोरी के मोबाइल के साथ दो नाबालिग पकड़ाये

0
dhanbadnews: चोरी के मोबाइल के साथ दो नाबालिग पकड़ाये

धनबाद.

धनबाद आरपीएफ ने शुक्रवार को चोरी के मोबाइल के साथ एक किशोर व एक किशोरी को गिरफ्तार किया है. दोनों को जीआरपी को सौंप दिया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्लेटफॉर्म पर गश्ती के दौरान गाड़ी संख्या 03542 गोमो-आसनसोल लोकल ट्रेन के यात्री द्वारा सूचना दी गयी कि तेतुलमारी स्टेशन के आसपास एक महिला यात्री का मोबाइल चोरी करते दो किशोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया है. ट्रेन धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली है. ट्रेन के पहुंचे ही आरपीएफ जवान बोगी में घुसे तो देखा कि कुछ यात्री एक किशोर और एक किशोरी को पकड़े हुए थे. उन्हें चोर बताते हुए उनके साथ मारपीट कर रहे थे. पूछने पर दोनों नाबालिग निकले. वे रामगढ़ जिला के रजरप्पा प्रोजेक्ट के पास रहने वाले हैं. जब किशोरी का पर्स चेक किया गया तो उसमें एक मोबाइल मिला. मोबाइल उसके भाई ने एक बुजुर्ग के पास से चुराया था.मोबाइल महिला यात्री उषा सिन्हा की है, जो ट्रेन से उतर गयी थी. महिला यात्री बेरमो थाना क्षेत्र के फुटसो पटेल चौक निवासी कामता प्रसाद सिन्हा की पत्नी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel