[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद में बंद घर में चोरी का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

धनबाद में बंद घर में चोरी का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

0
धनबाद में बंद घर में चोरी का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार
धनबाद में बंद घर में चोरी का मामला

धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ स्थित आकाश किनारी में एक बंद आवास से 28 अप्रैल को ताला तोड़कर चोरों द्वारा लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ली गई. इस मामले में पीड़ित राजेंद्र राम द्वारा कुछ दिन पूर्व कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. 

दो लोग गिरफ्तार 

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने शक के आधार पर विकास रवानी और मिलन रवानी नामक दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर राजेंद्र राम के घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. 

चोरी का सामान बरामद 

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद झरिया से कर लिया है. इस संबंध में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता बताया कि तिलाटांड़ में बंद घर में चोरी की घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. पूछताछ के दौरान दो आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है. मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार चोरी किए गए सामानों की कुल कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये आंकी गई है. 

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

Previous article मतगणना मामले में ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव आयोग के कदम को बताया सही
Next article गढ़वा में 12 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पहचान बदलकर पुलिस से बचता रहा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel